खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के दिशा-निर्देश के परिपालन में सहायक आयुक्त आबकारी सीआर साहू के मार्गदर्शन में विगत रात्रि गश्त के दौरान आबकारी विभाग द्वारा वृत-दुर्ग आन्तरिक उत्तर में अवैध शराब के परिवहन/धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही की गई।
पुलिस ने बताया कि ग्राम चिखली थाना जेवरासिरसा में कुल 34 बोतल/22.9 लीटर मदिरा 04 बोतल फॉर सेल इन एमपी ओनली मदिरा को एक सफेद रंग की इंडिका विस्टा कार सीजी 07 एमए 9056 में परिवहन करते हुये कार सहित जप्त किया गया। उक्त प्रकरण में कार चालक जशपाल सिंह के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल दाखिल करने की कार्यवाही की जा रही है। वृत्त प्रभारी हरीश पटेल (आबकारी उप निरीक्षक) के द्वारा इस प्रकरण की विवेचना की जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

