खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिला मुख्यालय स्थित एक शासकीय मिडिल स्कूल में नाबालिग छात्रा के साथ बैड टच का मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी लगने के बाद नाबालिग छात्रा के पालकों ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ 74 बीएनएस और 10 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी शिक्षक का नाम गणेश चन्द्राकर है। पीड़िता के मुताबिक, अध्यापन के दौरान शिक्षक ने उसके साथ अश्लील हरकत की थी। इसके बाद उसने घर जाकर यह बात अपने परिजनों को बताई। जिसके के बाद परिजन छात्रा के साथ कोतवाली थाना पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ इसकी शिकायत की।
बता दें कि घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है, शिक्षक की इस घिनौनी हरकत से नाराज कुछ ग्रामीणों ने स्कूल में ताला तक लगा दिया और शेष सभी शिक्षकों को हटाने की मांग करने लगे। हालांकि, स्कूल में ताला लगाने की सूचना पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी स्कूल पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझा कर ताला खुलवाया।
स्कूल के शाला समिति के अध्यक्ष का कहना है कि शिक्षक की शिकायत कई माह पहले से की जा रही थी, पर शिक्षा विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, शिक्षा विभाग के सहायक संचालक का कहना है कि ऐसी शिकायत मिली है कि शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है, पर थाने से कोई सूचना नहीं मिली है। थाना से जानकारी आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

