कलेक्टर ने आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज प्रातः 10 बजे बेमेतरा तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने आवक, जावक एवं तहसीलदार न्यायालय कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखा पंजी का अवलोकन किया और अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को समय पर आने और जाने के निर्देश दिए साथ ही अनुपस्थित पाए गए अधिकारी कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। इस अवसर पर उन्होंने तहसीलदार न्यायालय में पुराने प्रकरणों की जानकारी लेते हुए समय पर निराकरण करने को कहा। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई रखनें और अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने तहसील के पुराने प्रकरणों की जानकारी लेते हुए समय पर निराकरण करने कहा। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पटवारी को हलकावार लक्ष्य दिए जाएं। जिससे प्रतिदिन दिये गये लक्ष्य की समीक्षा की जा सके।
कलेक्टर ने निर्देशित किया लक्ष्य के अनुरूप कार्य न होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने उपस्थित सभी पटवारी से राजस्व से संबंधित विभिन्न कार्यों की जानकारी ली गयी। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने निर्देशित किया गया कि पीएम किसान योजना से संबंधित सभी लाभार्थियों के आधार नंबर अपडेट किये जाये। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि सभी पटवारी की लाइव लोकेशन सुबह ली जाए।

