माघ माह की शुरूआत जल्द होने वाली है। माघ माह में गुप्त नवरात्रि पड़ते हैं। जानते हैं साल 2025 में कब से शुरू होंगे गुप्त नवरात्रि और पढ़ें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त।
माघ गुप्त नवरात्रि 2025
हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ माह को 11वां महीना माना गया है। माघ का माह बहुत पवित्र माह होता है। साल 2025 में माघ माह की शुरूआत 21 जनवरी, मंगलवार से शुरू हो रहा है जो 19 फरवरी 2025, बुधवार तक रहेगा।
माघ माह में स्नान, दान और उपवास का बहुत महत्व होता है। इस माह में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आराधना की जाती है। इस माह को पुण्य कमाने के लिए उत्तम माह माना जाता है। जानते हैं इस माह में गुप्त नवरात्रि कब से शुरू हो रहे हैं।
माघ माह में गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी, गुरुवार के दिन से शुरू हो रहे हैं। माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है। वहीं गुप्त नवरात्रि का समापन 7 फरवरी 2025 को होगा।
इस दौरान 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है। जिसमें माता की गुप्त रूप की पूजा होती है। इसी वजह से इसे गुप्त नवरात्रि कहते हैं।
गुप्त नवरात्रि खास तौर पर तंत्र विद्या में विश्वास करने वाले लोगों के लिए बहुत खास होते हैं। इस दिन घटस्थापना का मुहूर्त सुबह 9.25 से लेकर 10.46 मिनट तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.13 मिनट से लेकर 12.56 मिनट तक रहेगा।
गुप्त नवरात्रि में देवी के 32 अलग-अलग नामों की आराधना की जाती है। ऐसा करने से सभी परेशानियों का अंत होता है।
Trending
- ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
- छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार,शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
- नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
- सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छटवें वेतमान के पेंशनरों को मिलेगा 257 प्रतिशत महंगाई राहत
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान
- रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार

