खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। पुलिस लाईन रूद्री में कल पुलिस आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय एवं भर्ती कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में आज भी गरियाबंद जिले के 2000 अभ्यर्थियों को बुलवाया गया था। जिसमें लगभग 624 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जिनके दस्तावेजों की छानबीन परिक्षण किया गया।
नाप जोक किया गया जिसमें 44 अभ्यर्थी अपात्र पाये गए। 580 अभ्यर्थी ही पात्र पाये गये जिनका 100 मीटर दौड़,800 मीटर दौड़,गोला फेंक,लंबी कूद,ऊची कूद सहित शारिरिक दक्षता का परीक्षा लिया गया है। कुछ अपात्र एवं कुछ अभ्यर्थी के दस्तावेज में खामी पाये गए हैं,उन अभ्यर्थियों द्वारा दावा आपत्ति (अपील) की जा रही है जिसका पुलिस अधीक्षक धमतरी एवं भर्ती कमेटी द्वारा लगातार निराकरण किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभ्यर्थियों से लगातार ये अपील भी की जा रही है…
(01)- उपरोक्त पुलिस भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत है।
(02) छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल भर्ती में पूर्णतः पारदर्शिता बरती जा रही है आप किसी के भी झांसे में ना आयें।
(03) पुलिस भर्ती कराने के नाम पर कोई व्यक्ति पैसे की मांग करता है तो ऐसे लोगों की सूचना तत्काल धमतरी पुलिस को दें उस पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
(04) यदि कोई अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती हेतु पैसा देते है एवं भर्ती कराने के लिए कोई पैसा लेते है, तो दोनों के उपर कानूनी कार्यवाही की जावेगी और उस अभ्यर्थी को पुलिस भर्ती की प्रक्रिया से अलग किया जावेगा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

