खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) का प्रतिनिधित्व कर चुके प्रभतेज सिंह भाटिया भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए कोषाध्यक्ष बनने जा रहे हैं। यह पहली बार है जब CSCS का कोई प्रतिनिधि BCCI में इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभाएगा।
आपको बता दें कि आज शनिवार (4 जनवरी) को इस पद के लिए आवेदन की आखिरी तारीख थी, जिसमें एक मात्र आवेदन प्रभतेज सिंह भाटिया की ओर से आया है। ऐसे में माना जा रहा है कि 12 जनवरी को मुंबई में होने वाली बैठक में प्रभतेज को BCCI के नए कोषाध्यक्ष के लिए निर्विरोध चुना जाना तय है। इसी दिन औपचारिक रूप से बीसीसीआई के नए कोषाध्यक्ष की घोषणा भी की जाएगी।
जानिए कौन हैं प्रभतेज सिंह भाटिया?
BCCI President Prabhtej Singh Bhatia प्रभतेज सिंह भाटिया छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के सक्रिय प्रतिनिधि और छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध समाजसेवी व उद्योगपति बलदेव सिंह भाटिया के बेटे हैं। बलदेव सिंह भाटिया भी छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रभतेज का जन्म 1991 में रायपुर में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा शिमला से प्राप्त की और यूनाइटेड किंगडम के यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में फाइनेंस का कोर्स किया। प्रभतेज बीसीसीआई में सबसे युवा काउंसलर के रूप में भी सेवा दे चुके हैं। प्रभतेज और उनके पिता बलदेव सिंह भाटिया ने छत्तीसगढ़ में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

