खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। बगीचा पुलिस ने जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नासीर अली को धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि बगीचा के दुर्गा मंदिर के पुजारी भूपेंद्र पाठक ने बगीचा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत में बताया है कि व3 जनवरी की सुबह 6 से 7 बजे के बीच जब वह मंदिर में पूजा कर रहे थे, इसी दौरान बगीचा के रौनी रोड निवासी नासीर अली मंदिर पहुंचा और उससे अभद्रता करते हुए पूजा में व्यवधान खड़ी करने लगा।
मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने ज़ब उसे रोकने की कोशिश की तब उसने श्रद्धालुओं से भी अभद्रता की। पुजारी भूपेंद्र पाठक का आरोप है किन नासीन अली ने चिल्लाते हुए पूजा-पाठ और लाउड स्पीकर बंद करने के लिए हंगामा करने लगा। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बगीचा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (2),299 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध करते हुए नासीर अली को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

