खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फरी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला। सनकी पति ने आधी रात घर के बाथरूम में इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतिक का नाम गंगोत्री विश्वकर्मा और आरोपी पति का नाम दुर्गा विश्वकर्मा है। वह पेशे से राज मिस्त्री है। अपनी पत्नी को उसने दर्दनाक मौत क्यों दी, इसका कारण फिलहाल अस्पष्ट है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच में जुटी हुई है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही आस-पास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। मामले की जांच के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

