खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। तीन दिन से लापता बीजापुर जिले के पत्रकार मुकेश चंद्राकर (32) का शव शुक्रवार देर शाम पुलिस ने बरामद कर लिया है। शव ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बैडमिंटन कोर्ट के पास बने टैंक के अंदर से मिला है। हत्या के बाद उसके शव को जिस टैंक में डाला गया उस टैंक को फिर से प्लास्टर कर फिर से पूरी तरह पैक कर दिया गया था। टैंक तुड़वाने और उसे खाली करवाने में पुलिस की टीम को तीन घंटे लगे। पुलिस ने बताया कि पत्रकार की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई है। सूत्र बता रहे हैं कि जिस ठेकेदार सुरेश के टैंक से शव मिला, उसी के खिलाफ 5 दिन पहले मुकेश ने एक चैनल में खबर दी थी।
ऐसे में माना जा रहा है कि हत्या के पीछे इसी ठेकेदार का हाथ है। हालांकि पुलिस इस मामले में अधिकृत जानकारी नहीं दे रही है। इस संबंध में जब बस्तर आईजी सुंदरराज पी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है संदिग्धों से पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात उन्होंने कही। पुलिस जब मुकेश को ढूंढने निकली तो कुछ संदिग्धों से पूछताछ हुई। अपुष्ट खबरों के मुताबिक सुरेश के भाई रितेश को हिरासत में लिया गया है।
मुकेश की लाश पुलिस ने बीजापुर के ठेकेदार सुरेश के बैडमिंटन कोर्ट के टैंक से बरामद की है। ठेकेदार सुरेश चंद्राकर मिरतुर से गंगालूर के बीच एक सड़क बनाने का काम लिया था। इस सड़क का निर्माण अधूरा है, लेकिन सड़क बनवाने वाले पीडब्लूडी के अफसरों ने ठेकेदार को बिना सड़क निर्माण के ही 90 फीसदी से ज्यादा का भुगतान कर दिया था। मुकेश ने एक न्यूज चैनल में पांच दिन पहले खबर चलाई थी। मुकेश की हत्या के विरोध में पत्रकारों ने शनिवार को बीजापुर में बंद का आह्वान किया है। वहीं दो घंटे तक सांकेतिक चक्का जाम की घोषणा की है। पत्रकारों ने मांग की है कि सुरेश चंद्राकर की संपत्ति जब्त कर सरकारी संपत्ति घोषित करें।
मुकेश की हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई करने, सुरेश की सुरक्षा में लगाए जवानों को हटाने, उसे जारी सभी टेंडर रद्द करते हुए सभी बैंक खाते व पासपोर्ट सीज करने, मौके पर बने अवैध बाड़े को तत्काल ध्वस्त करें।
साथ ही गंगालूर रोड पर प्लांट को सील करने और गाड़ियों को राजसात करने, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह को तत्काल हटाने, मुकेश को शहीद का दर्जा देने की मांग की है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

