खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महंगी कारों को किराये पर लेकर धोखाधड़ी करते हुए दूसरे व्यक्तियों को बेचने वाला वाला आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो करोड़ दो लाख की कुल 23 कारों को जब्त किया गया है। आरोपी कार मालिकों का विश्वास जीतकर कार किराये पर लेकर इस धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देता था। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना सिविल लाइन ने संयुक्त कारर्वाई करते हुए आरोपी और अन्य लोगों से 23 वाहनों को जब्त किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत है दो करोड़ दो लाख रुपये हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 637/2024 धारा 318(4), 316 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी के संबंध में सूचना एवं जानकारी एकत्र कर उसकी पतासाजी कर रही थी। इसी तारतम्य में आरोपी जगमोहन सिंह मशराम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। फिर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया।
ठग आरोपी जगमोहन सिंह मशराम के कब्जे से 5 नग चारपहिया वाहन और उसके निशानदेही पर अन्य लोगों को बेचे एवं गिरवी रखे 18 नग वाहन कुल 23 नग चारपहिया वाहनों को पुलिस ने जब्त किया है। जिसकी कुल कीमत करीब दो करोड़ दो लाख रुपये बताई जा रही है।
जगमोहन सिंह मशराम उम्र 38 साल स्थायी पता संत रविदास वार्ड, किसान राइसमिल के पास, भाटापारा, जिला बलौदाबाजार। वर्तमान पता म.नं. 52, ब्लाक नंबर 04, बोरियाखुर्द, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, थाना मुजगहन रायपुर।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

