खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 4 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर में एक दिवसीय पदयात्रा करेंगे, एनएमडीसी नगरनार के विनिवेशीकरण का विरोध, एनएमडीसी का मुख्यालय बस्तर लगाने की मांग, सीएसआर मद का पैसा स्थानीय युवाओं को रोजगार देने तथा बस्तर के खूटपदर में सुपरस्पेशलिस्ट अस्पताल के प्रोजेक्ट रद्द करने के खिलाफ पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज 4 जनवरी को खूटपदर से बस्तर तक एक दिन की पदयात्रा करेंगे। नगरनार संयंत्र की स्थापना के समय संयंत्र के लिये प्रभावित गांव खूटपदर गांव में एनएमडीसी द्वारा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने का वादा किया था, भाजपा सरकार इस अस्पताल को बनने से रोकने का षड़यंत्र कर रही है। बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में पारित 22 एकड़ जमीन खूंटपदर में जमीन आबंटित की गई थी जिस पर एनएमडीसी की साफ प्रतिक्रिया आई है कि अब हम अस्पताल नहीं बनाएंगे एनएमडीसी ने वादा किया था कि अस्पताल हम बनायेंगे किंतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार उस प्रोजेक्ट पर पूर्णतः ग्रहण लगा चुकी है कुल मिलाकर यह सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गंभीर नहीं है,लगातार जनता की आवाज को अनसुना किया जा रहा है यह लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नगरनार स्टील प्लांट का विनिवेशीकरण एक घातक निर्णय है नगरनार स्टील प्लांट का विनिवेशीकरण जनता के हितों के खिलाफ और इसे केवल निजीकरण की साजिश के रूप में देखा जा सकता है। राष्ट्रीय सम्पत्ति की लूट नगरनार जैसे नवरत्न प्लांट का विनिवेशीकरण और इसके बाद का निजीकरण भाजपा सरकार और प्रबंधन की पूंजीपतियों को खुश करने की नीति को उजागर करता है। यह जनता की संपत्ति को पूंजीपतियों के हाथों सौंपने का एक घातक प्रयास है। आर्थिक अस्थिरता विनिवेशीकरण के बाद इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर समाप्त हो आएंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सी.एस.आर. मद की राशि प्रभावित गांवों के लोगों का हक है जिसको छीना जा रहा है सी.एस.आर. के तहत प्रभावित क्षेत्र के विकास के लिए निर्धारित राशि अभी तक जारी नहीं की गई है यह एक बड़ी विफलता है। जनता के अधिकार का हनन सी.एस.आर. फंड को जारी नहीं करना प्रभावित क्षेत्रों की जनता के अधिकारों का हनन करने जैसा है। कुल मिलाकर भाजपा सरकार ने बस्तर वासियों को सिर्फ छला है, साथ ही विकास कार्य से हमेशा वंचित रखा है,सिर्फ पूंजीपतियों की सेवा में सी.एस.आर. का उपयोग पूंजीपतियों के लाभ के लिए किया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एन.एम.डी.सी. क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार का प्रमुख स्त्रोत है किन्तु अब तक स्थानीय लोगों को रोजगार देने के वादे को नजरअंदाज किया गया है। रोजगार के अवसर समाप्त स्थानीय युवाओं को रोजगार न देकर बाहरी लोगों को रोजगार की प्राथमिकता दी जा रही है यह क्षेत्रीय जनता के साथ अन्याय है। युवाओं का पलायन रोजगार के अभाव में क्षेत्र के युवा मजबूर ही कर अन्य स्थानों पर रोजगार प्राप्त करने के लिए पलायन कर रहे है, साथ ही एनएमडीसी मुख्यालय जगदलपुर में लाया जाए स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाये एवं उन्हें प्रशिक्षित कर रोजगार के योग्य बनाया जाये।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एन.एम.डी.सी. नगरनार का विनिवेशीकरण, अधूरा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, सी.एस.आर. फंड का जारी ना होना और स्थानीय लोगों को रोजगार ना मिलना यह सभी क्षेत्र के विकास में बाधक है। केंद्र और प्रदेश की सांय सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का कार्य कर बस्तर के साथ दोहन कर रही है। इन सभी प्रमुख मांगो को लेकर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ख़ुटपदर से जगदलपुर तक की यह छत्तीसगढ़ न्याय पदयात्रा निकाली जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

