खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दोहरे हत्या मामले में खुलासा हो गया है। पुलिस ने बताया कि कला पुतला चौक चंगोराभाठा स्थित मैदान में चंगोराभाठा डी.डी.नगर निवासी कृष्णा यादव एवं सचिन बड़ोले बैठे थे। वहीं कुछ दूर में उसी मोहल्ले के अन्य 06 व्यक्ति आग जलाकर बैठे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ तथा 06 व्यक्ति मिलकर कृष्णा यादव एवं सचिन बड़ोले के साथ अश्लील गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर कृष्णा यादव एवं सचिन बड़ोले के साथ मारपीट करते हुये पास पड़े पत्थर से मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में धारा 103(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
हत्या की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर.पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, थाना प्रभारी डी.डी.नगर तथा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की विशेष टीम द्वारा घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टी
म के सदस्यों द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुये प्रकरण में संलिप्त 04 आरोपियों एवं विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक सहित कुल 06 को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी/अपचारी द्वारा त्वरित में हुये विवाद को लेकर कृष्णा यादव एवं सचिन बड़ोले की पास पड़े पत्थर से सिर पर वार कर हत्या करना स्वीकार किया गया। जिस पर सभी 06 को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर जप्त कर कार्यवाही किया गया। Also Read – तीरंदाज़ी में पूर्वी उत्तरप्रदेश का जलवा, 12 में से चार पदक जीते
गिरफ्तार आरोपी
01. खाम सिंग साहू पिता स्व. प्यारे लाल साहू उम्र 47 साल निवासी शिव नगर राम मंदिर के पीछे चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर।
02. दुर्गेश साहू पिता खाम सिंग उम्र 23 साल निवासी शिव नगर चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर।
03. डालेंद्र साहू पिता फेरहा राम साहू उम्र 18 साल निवासी साकेत बिहार कॉलोनी, ड्रीम इंडिया स्कूल के पास चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर।
04. एवन कुमार साहू पिता थाम सिंग साहू उम्र 18 साल निवासी शिव नगर, राम मंदिर के पीछे चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर।
05. विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

