खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स ने डिप्टी सीएम अरुण साव से भेंट की। साव ने कहा, कैबिनेट ने राइस मिलर्स के हित में बहुत बड़ा निर्णय लिया है। निश्चित ही इससे धान खरीदी की व्यवस्था में और तेजी आएगी व इसका लाभ किसान भाइयों को मिलेगा।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्रों में जाम पड़े धान तथा राइस मिलर्स और सरकार के बीच चल रही खींचतान के बीच साय सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने राइस मिलर्स को 2022-23 के प्रोत्साहन राशि की लंबित दूसरी किस्त का भुगतान करने की सहमति दे दी है।
इसके साथ ही धान एवं चावल के परिवहन की दर के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की अनुशंसा के मुताबिक निर्धारित दर की स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। सोमवार को हुई साय कैबिनेट की बैठक में कुछ और महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

