खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। वर्ष 2024 का अंतिम दाे दिवस बचे हैं, इस वर्ष के अंत और नए साल 2025 की शुरुआत से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर पहुंच रहे हैं। मां दंतेश्वरी मंदिर में न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक समेत कई राज्यों से भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर माता के दरबार पहुंच रहे हैं। मां दंतेश्वरी माता के प्रति लोगों की आस्था प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दंतेवाड़ा में बाहर से श्रद्धालु दर्शन करने के बाद पर्यटक यहां के प्राकृतिक नजारों का दीदार करते हैं।
यहां फागुन मेला, चैत्र और शारदीय नवरात्र के बाद दिसंबर और जनवरी के महीने में सबसे ज्यादा श्रद्धालु पहुंचते हैं। नए साल के पहले दिन बस्तरवासी माता दंतेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लेते हैं, इस वर्ष नए साल से पहले ही माता के मंदिर में देवी दर्शन के लिए भीड़ उमड़ रही है. भक्तों का कहना है कि माता के दर्शन कर नए साल का जश्न मनाएंगे। शीतकालीन छुट्टी होने की वजह से दंतेवाड़ा में भीड़ बढ़ गई है, हालात यह है कि कि लोगों को धर्मशाला और होटलों में भी जगह नहीं मिल रही है। बहुत से श्रद्धालुओं को बाहर ही रात गुजारनी पड़ रही है, सुबह होते ही वे माता के दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

