खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर ख़ुदकुशी कर ली।बताया जा रहा है कि युवती की पहचान श्रेया फर्नांडिस के रूप में हुई है। वहीं युवक का नाम राहुल सिंह है, जो पहले से शादीशुदा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये पूरा मामला भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना गुरुवार देर रात की है। युवती चरोदा की रहने वाली थी और युवक सेक्टर 9 का निवासी था। राहुल सुपेला में ही मोबाइल फाइनेंस का जॉब करता था। श्रेया एयरटेल कंपनी में काम करती थी। वहीं इसी बीच दोनों एक दूसरे से सम्पर्क में आ गए थे और एक दूसरे को चाहने लगे थे, लेकिन घर वालों ने राहुल की शादी कहीं और कर दी। जिसे लेकर दोनों में कई बार विवाद भी होता था।
एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि, हावड़ा मुम्बई रूट पर चलने वाली गीतांजली एक्सप्रेस के सामने प्रेमी युगल ने कूद कर अपनी जान दे दी है ली। मौके पर पहुंचे जीआरपी पुलिस ने पंचनामा कराकर दोनों के शव को मर्च्यूरी में रखवाया गया है। फिलहाल परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

