खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शंकराचार्य निश्चलानंद महाराज ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को लेकर बड़ा बयान दिया है।मंदिर-मस्जिद विवाद को पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि स्वयं सेवक बनते-बनते सर्व संचालक बन जाते हैं। इन्हें 12 महीने बोलना है, इसलिए कुछ भी बोल देते हैं, बाद में लज्जित होते हैं और कह देते हैं कि हमारे बयानों की आलोचना करने का सबको अधिकार है। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत में हिन्दू का चिन्ह न ढूंढें। ये आलोचना के नहीं, दया के पात्र हैं।
बता दें, हाल ही में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मंदिर-मस्जिद विवाद पर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा कि हर मस्जिद में शिवलिंग ढूंढने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें इतिहास को सही संदर्भ में समझना चाहिए और वर्तमान में शांति और सद्भाव बनाए रखना चाहिए। RSS प्रमुख ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब देश में संभल, मथुरा, अजमेर और काशी समेत कई जगहों पर मस्जिदों के प्राचीन समय में मंदिर होने का दावा किया जा रहा है। उनके इन्हीं बयानों को लेकर अब शंकराचार्य निश्चलानंद महाराज ने तंज कसा है।
उन्होंने कहा कि पहले मोहन भागवत कहते थे कि 3 बच्चे पैदा करो। अब कहते हैं हम दो हमारे 2। शेर संख्या में भले ही कम हो, लेकिन शेर ही होता है। बिना परिवार नियोजन और गर्भपात के जनसंख्या नियंत्रित रहे। जब तक हिंदू सुरक्षित हैं, तब तक अन्य कौम भी सुरक्षित हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

