खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को आज राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। राजभवन में आयोजित शोक सभा में राज्यपाल ने डॉ. मनमोहन सिंह जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
राज्यपाल ने उनके कार्यों का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने इस अवसर पर डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए एक मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय सहित राजभवन के अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

