खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, नशे के व्यापार और अपराधों के खिलाफ छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकली। इस आंदोलन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान सिंह चिब ने किया। प्रदर्शन के तहत रायपुर में सभा का आयोजन हुआ, जिसके बाद कार्यकर्ता रैली के रूप में मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच कर गए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई जगह झड़पें हुई और पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वॉटर केनन का भी इस्तेमाल किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार पर धान खरीदी में गड़बड़ी और युवाओं को रोजगार देने में विफलता का आरोप लगाया। युवा कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश भर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर में जुटे। सभा के बाद रैली के रूप में कार्यकर्ताओं ने सीएम निवास की ओर मार्च किया। प्रदर्शनकारियों ने बेरोजगारी, धान खरीदी में गड़बड़ी, और बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की और वॉटर केनन का इस्तेमाल किया।
इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान सिंह चिब ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। युवा कांग्रेस का यह प्रदर्शन प्रदेश में बढ़ती समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए था। हालांकि, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें इस आंदोलन को और उग्र बना गई। युवा कांग्रेस का यह प्रदर्शन सरकार के लिए एक चुनौती बनकर उभरा है।
आपको बता दें कि, ये घेराव युवा कांग्रेस ने प्रदेश में बढ़ते अपराध, बढ़ते नशे के व्यापार, बढ़ती महंगी बिजली दरें, युवाओं को रोजगार से वंचित रखना, प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रही वादा खिलाफी, 33,000 शिक्षकों की भर्ती के झूठे वादे समेत 500 ₹ के गैस सिलेंडर के वादे से वादा खिलाफी को लेकर कर रही है। अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

