खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। गश्त में लापरवाही बरतने पर एक सहायक उप निरीक्षक सहित दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया गया है। गुरुर नगर में 9 दुकानों में एक साथ चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया था। इस दौरान गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई थी।
27 और 28 सितंबर की दरम्यानी रात थाना 9 दुकानों में चोरी हुई थी। मामले में गुरूर थाना में अपराध धारा 305, 331 (4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। गुरूर से सेक्टर-3 (थाना बालोद, गुरूर, पुरूर, सनीय व चौकी कंवर) में सउनि हुसैन सिंह ठाकुर के साथ आरक्षक प्रहलाद कुर्रे व आरक्षक चंद्रेश साहू की गश्त ड्यूटी लगाई गई थी। प्रथम दृष्ट्या रात्रि सेक्टर गश्त चेक अधिकारी और साथ में लगे कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई थी।
पुलिस अधीक्षक एसआर भगत ने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता ल स्वेच्छाचारिता नजर आने पर गुरूर थाना से सउनि हुसैन सिंह ठाकुर, आरक्षक प्रहलाद कुर्रे व आरक्षक चंद्रेश साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र जिला बालोद सम्बद्ध किया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

