खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में भर्ती घोटाले के मामले में सीबीआई ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक को गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले ही राजनांदगांव स्थित उनके घर पर छापेमारी की गई थी। इस कार्रवाई के बाद सीबीआई ने आरती वासनिक के खिलाफ मिले सबूतों के आधार पर उन्हें अपनी हिरासत में लिया। अब आरती वासनिक से इस मामले में कड़ी पूछताछ की जाएगी।
सीबीआई को आरती वासनिक के खिलाफ कुछ पुख्ता सबूत मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह CGPSC घोटाले में शामिल हो सकती हैं। इससे पहले, सीबीआई ने CGPSC के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी और छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख स्टील कारोबारी श्रवण गोयल को भी गिरफ्तार किया था। फिलहाल ये दोनों जेल में हैं। आरती वासनिक की गिरफ्तारी के बाद जांच में एक और कड़ी जुड़ गई है।
CGPSC भर्ती घोटाले में 2019 से 2022 के बीच हुई भर्तियों को लेकर अनियमितताओं के आरोप हैं। ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) और अर्जुंदा पुलिस ने इस मामले में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी के तहत केस दर्ज किया है।
Trending
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार

