खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। दलपत सागर दीपोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर शनिवार रात्री 9 बजे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर दीपाेत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बस्तर के युवा बस्तर की अन्य जगहों के नकारात्मक छवि को तोड़ने की कोशिश करें। दलपत सागर में दीप प्रज्वलित करते हुए यह संकल्प लें कि समूचे बस्तर में शांति स्थापित हो, बस्तर के गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। बस्तर की जनता प्रदेश- देश के विकास में सक्रिय सहभागी बनें।
बस्तर सांसद महेश कश्यप , महापौर श्रीमती सफ़िरा साहू , पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिंहा, सीईओ जिला पंचायत सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि की मौजूदगी विभिन्न समाजों, व्यापारिक संगठनों, युवोदय के स्वयं-सेवक सहित हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिकों ने ऐतिहासिक दलपत सागर के किनारे लगभग दो लाख 51 हजार से अधिक दीपों को प्रज्ज्वलित किया गया।
Trending
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

