खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र के लोदेड गांव में एक बार फिर नक्सलियाें ने एक ग्रामीण महिला की उसके पति के सामने ही गला घोंटकर हत्या कर दी है। नक्सली ग्रामीण दंपति को शनिवार सुबह उनके घर से अपहरण करके गांव से 3 किलोमीटर दूर जंगल ले जाकर मुख़बिरी का आरोप लगाया, पति रामैया यालम की डंडों से पिटाई की और उसके सामने पत्नी सुकरा यालम का गला घोंटकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने पर्चा फेंककर आरोप लगाया है कि इन लोगों ने तेलंगाना पुलिस की मुखबिरी की थी, इसकी वजह से 18 नवंबर को ग्रेहाउण्ड से हुए मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए थे। आज रविवार काे सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही कर रही है। बीजापुर में लगातार ग्रामीणों की हो रही हत्या के बाद दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोदेड गांव की रहने वाली महिला सुकरा यालम और उसके पति रामैया यालम अपने घर पर थे। शनिवार की सुबह नक्सली उनके घर आ धमके, पति -पत्नी को अपने साथ अपहरण करके गांव से 3 किलोमीटर दूर जंगल ले जाकर मुख़बिरी का आरोप लगाया। पति रामैया यालम की डंडों से पिटाई की और उसके सामने पत्नी सुकरा यालम का गला घोंटकर हत्या कर दी। पति रामैया यालम की डंडों से पिटाई कर रिहा कर दिया, हत्या के बाद महिला के शव को फेंक दिया। बस्तर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे के पहले नक्सली दहशत फैला रहे हैं। बीजापुर जिले में चार दिनों के अंदर नक्सली चार हत्याएं कर चुके हैं। बुधवार को दो पूर्व सरपंचों को मौत के घाट उतारा था। शुक्रवार की रात को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का हत्या किया था। अब इसी जिले में एक और महिला की हत्या कर दहशत फैलाने में लगे हुए हैं।
बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टी करते हुए बताया कि नक्सलियों की मद्देड़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा बरामद हुआ है। जिसमें नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या करने की बात लिखी है। नक्सली हत्या की सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही कर रही है।
Trending
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

