कुछ महिनों तक मुनाफा देने के बाद मुनाफा के साथ ही बंद कर दिये अपना मोबाईल
पैसा वापस दिलाने और आरोपियों पर कार्यवाही करने पीडि़तों ने दुर्ग एसपी से लगाई गुहार
खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। देश में दिन प्रतिदिन ठगी के मामलों में अत्यधिक बढोत्तरी होते जा रही है। देश में सरकार के कमजोर आर्थिक नीतियों का फायदा आर्थिक अपराध करने वाले उठा रहे है। बैँक में रूपये रखने पर अत्यधिक कम ब्याज मिलने के कारण लोग अधिक मुनाफा के चक्कर में प्रतिदिन हजारों लोग आर्थिक ठगी का शिकार होकर अपने मेहनत की गाढी कमाई को गंवा रहे है।
इसी प्रकार का एक फिर से मामला सामने आया है। जिसमें हाइपर फंड और हाइपर वर्ष कंपनी के एक और गुजरात के अहमदाबाद निवासी रूपेश दास के साथ ही सैमिली और रियांजू जैसे शातिर ठगों ने अधिक मुनाफा का और बीच बीच में विदेश टूर का लालच देकर लोगों से करोड़ो रूपये की ठगी कर लिये और अब अपना वाटसएप ग्रुप के साथ ही अपना मोबाईल बंद कर दिये है। ज्ञातव्य है कि इस कंपनी के संचालकों द्वारा लोगों द्वारा रूपये लगाने के बाद कुछ महिनों तक बकायदा मुनाफा पूरा देने रहे और उसके बाद अचानक मुनाफा देना बंद कर अपना मोबाईल भी बंद कर लोगों का करोड़ों रूपये डकार गये। हाइपर फंड और हाइपर वर्ष कंपनी द्वारा ठगी का शिकार हुए दुर्ग-भिलाई, रायपुर, राजनांदगांव और धमतरी के बडी संख्या में लोग दुर्ग पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उनको इस कंपनी के शातिर ठगों से रूपये वापस दिलाने व उनपर कार्यवाही करने का आवेदन दिये है।
उक्त कंपनी द्वारा ठगी का शिकार हुए पीडि़त विरेन्द्र सिंह राजनांदगांव, दामोदार ताम्रकार दुर्ग छ.ग., शशिबाला सोनकेवरे, रायपुर, निखिल चंद्राकर भिलाई, तारन साहु, धमतरी, अभिषेक शर्मा दुर्ग, दुष्यंत भारती रायपुर, राजेश देशमुख, राजनांदगांव, रमेश गुप्ता राजनांदगांव, उत्तम साहु, राजनांदगांव, दिलीप साहु राजनांदगांव, रामदुलारे साहु धमतरी, मप्रकाश साहु धमतरी, भुवन दिवाकर धमतरी, तोरन साहु धमतरी निवासी ने हमारे संवाददाता से अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि इस कंपनी के लोगों द्वारा इस कंपनी में अधिक पैसा जमा करने पर 15 प्रतिशत तक मुनाफा देने और बीच बीच मेें विदेश यात्रा कराने का लालच वाला आनलाईन जूम और वेबसाईट में विज्ञापन डालकर रखा गया है, और इनके कई सारे एजेंट भी लोगों को लालच देकर इस कंपनी में रूपये निवेश करवा रहे है। इस कंपनी के गुजरात के अहमदाबाद जिला के निवासी रूपेश दास जो भारत का प्रमोटर और सैमिली व रियांजू दुबई का प्रमोटर हैं से आनलाईन वाटसपग्रुप के माध्यम से 18 फरवरी 2022 को परिचय हुआ था। इन्होंने ने हमें हाइपर फंड और हाइपर वर्ष कंपनी की जानकारी दी। जिन्होंने बताया कि इस कंपनी में पैसा लगाने पर महिनें का 15 प्रतिशत का फायदा होगा और बीच बीच में विदेश यात्रा कराई जायेगी। उन लोगों ने अलग-अलग व्हाट्सग्रुप बनाकर अपनी कंपनी का प्रमोशन करते रहा और इस कंपनी में हमारे अलावा और भी अत्यधिक लोगों की पैसे लगाने की सूचना मिली थी, जिनमें लोगों को लगातार दो सालो से पैसे प्राप्त हो रहे थे और बीच-बीच में विदेश यात्रा का प्रलोभन देकर बड़े पैसे लगवा रहे थे। इस तरह से इन लोगों ने हम लोगो को अपने जाल में फंसाया और हम लोगों से 5 करोड़ रूपये जमा करवा लिये और उसके बाद कुछ माह पूर्व तक बकायदा मुनाफा देने के बाद जून 2023 से फिर मुनाफा की राशि देना बंद कर दिये और उसके बाद इन आरोपियों ने अपना वाटसएप ग्रुप और मोबाईल भी बंद कर दिये,जिससे हम लोगों की बात होती थी, तब हमें आभाष हुआ कि हमारे साथ बहुत बडा धोखाधड़ी हुआ है।
पीडितों ने आगे बताया कि कंपनी के संचालक इस कंपनी से जुड़े हुए कुछ खास लोगों को विदेश बुलवाकर उनके द्वारा भारत के और भी लोगो को अपने कंपनी से जोडऩे के लिए उन लोगों को खास प्रशिक्षित किये जाते थे, जिससे भारत में और भी यह बिजनेस बढ़ाने का प्रशिक्षण देकर लोगों से ठगने का कर सके।
विरेन्द्र सिंह सहित इन सभी पीडितों ने पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला को आवेदन देकर अहमदाबाद निवासी रूपेश दास के साथ ही सैमिली और रियांजू जैसे अपराधियों के खिलाफ उचित कार्यवाही कर पीडि़तों को न्याय दिलाते हुए इन शातिर आर्थिक अपराधियों भारत के प्रमोटर रूपेश दास और दुबई के प्रमोटर सैमिली और रियांजू से रूपये वापस दिलाने की मांग की है।

