खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे बस्तर सांसद महेश कश्यप ने 40 लाख रुपए से ज्यादा के 5 विकास कार्यों की शुरुआत भूमिपूजन कर किया। इस दौरान सांसद निधि से सामुदायिक भवन, सीसी सड़क, स्कूल में अहाता निर्माण का भूमिपूजन किया। इसमें मधोता 1 में 10 लाख की लागत से सामुदायिक भवन, उरी में 7.07 लाख से 220 मीटर सीसी सड़क, मधोता 2 में प्राथमिक व उच्च माध्यमिक शाला में 14.50 लाख की लागत से अहाता निर्माण, मोहलई 2 के आश्रित ग्राम रामपाल में 5 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन और ओंडारगुड़ा में 6 लाख की लागत से 150 मीटर अहाता निर्माण शामिल हैं।
सांसद महेश कश्यप ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार देश व प्रदेश में लगातार विकास कर रही है। अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा सभी वर्ग की चिंता कर रही है। मोदी सरकार देश के लोगों को आवास, शौचालय, अनाज, गैस कनेक्शन, बिजली, पानी सड़क आदि देने का काम कर रही है। इस दौरान जिपं उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, रामाश्रय सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
Trending
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

