जोड़ों और घुटनों की बीमारियों के लिए है रामबाण
नई दिल्ली। वैसे हमारे यहां कुछ ऐसी सब्जियां हैं, जिसके प्रयोग से शरीर के विभिन्न रोगों को दूर किया जा सकता है। ऐसी ही एक सब्जी है कुंदरू है, जो दिखने में काफी हद तक परवल की तरह होती है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। कुंदरू में ऐसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।
जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन ) ने लोकल 18 से बातचीत मे बताया वैसे तो हरी सब्जियां स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद मानी गई है इन्हीं सब्जियों में एक कुंदरू है, जिसमे भरपूर मात्रा में पोषक गुण पाए जाते हैं। जैसे विटामिन-A, विटामिन-C, विटामिन-B, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, फ़ाइबर, एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हमें कई बीमारियों से बचाते हैं।
गठिया की समस्या मे अगर आप गठिया के मरीज हैं और घुटनों या जोड़ों में दर्द और सूजन से अक्सर परेशान रहते हैं, तो कुंदरू का उपयोग करें। कुंदरू की जड़ को पीसकर जोड़ों पर लगाएं। ऐसा करने से दर्द और सूजन में लाभ मिलता है।
सिरदर्द की समस्या में कुंदरू काफी फायदेमंद है। जब भी सिरदर्द हो तो कुंदरू की जड़ को पीसकर माथे पर लगाएं। इससे सिरदर्द दूर की समस्या खत्म हो जाती है।
डायबिटीज में कुंदरू का सेवन मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें ग्लूकोज 6-फॉस्फेट, पॉलीपेप्टाइड-पी जैसे यौगिक होते हैं, जो ब्लड ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद करते है।
पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में कुंदरू का सेवन हमारे पाचन स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज, गैस, पेट में दर्द और ऐंठन जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
कान के दर्द मे कुंदरू में मौजूद औषधीय गुण आराम दिलाने में सहायक है कान दर्द होने पर कुंदरू के पौधे के रस में सरसों का तेल मिलाकर 1-2 बूंद कान में डालें। इससे कान दर्द से आराम मिलता है।

