खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक अभिनव पहल है, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही उनका सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर सम्मान बढ़ाने का कार्य कर रही है। यह योजना महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है, जिससे वे अपने परिवार की बेहतरी के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होती हैं।
कुछ ऐसी ही कहानी है कोरबा जिले के ग्राम बगदरा गांव की श्रीमती इतवारा बाई के परिवार की। ग्रामीण महिला इतवारा बाई और उनकी बहू ममता, महतारी वंदन योजना के तहत मिल रही राशि से अपने परिवार को स्थिरता दे रही हैं। ग्रामीण परिवेश में जीविकोपार्जन के लिए आवश्यक संसाधनों की कमी और अनियमित रोजी-मजदूरी के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति खराब थी, जिससे घर का खर्च चलाना भी कठिन हो रहा था।
योजना के तहत मिलने वाली राशि ने इतवारा बाई और ममता को अपने परिवार के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के साथ ही दैनिक खर्चों को संभालने में मदद की। राशि के उचित उपयोग से वे अपने परिवार को सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा सहित अन्य लाभ दे रही है। उनकी मेहनत और योजना की मदद से अब परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरी है। जिससे परिवार के जीवन स्तर को सुधार हुआ है और वे अब आत्मनिर्भर महसूस करती हैं और उनके परिवार में खुशहाली का माहौल है।
इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि सास और बहू, दोनों को एक साथ आर्थिक सहायता मिल रही है। इससे दोनों पीढ़ियां न केवल एक-दूसरे के साथ मिलकर घर के खर्चों को सही तरीके से सम्हाल रही हैं, साथ ही उनके रिश्ते भी मजबूत हो रहे हैं। परिवार में खुशी का माहौल है, अब दोनों महिलाएं घर के निर्णयों में बराबरी से हिस्सा ले रही हैं और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। इतवारा और ममता का कहना है कि इस योजना ने उनका मनोबल बढ़ाया है और अब वह परिवार के फैसलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सरकार की इस कल्याणकारी योजना के लिए सास इतवारा बाई और बहू ममता ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया, जिससे उनके परिवार की स्थिति में सुधार आया और वे आर्थिक रूप से सशक्त होने लगी है।
Trending
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

