खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। युवाओं में नशे का जहर घोलने वाले ड्रग्स पेडलर को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो कि लंबे समय से गांजा बेचने का काम कर रहे थे, पुलिस ने लगभग 28 किलो गांजा बरामद किया है उसकी कीमत 5 लाख 65 हजार आंकी गई हैं।
वहीं दुर्ग एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि अवैध गांजे की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 28 किलो गांजा भी बरामद किया गया है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5 लाख 65 हजार रुपए बताई जा रही है।
दरअसल, पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी, कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले कुछ युवक लगातार गांजा को बेचने का काम कर रहे हैं, इसके बाद दुर्ग पुलिस ने एक टास्क टीम बनाकर गांजा तस्करों को खिलाफ मुहिम चलाई और इसी कड़ी में अवैध गांजा का परिवहन करते हुए दुर्ग कोतवाली पुलिस को खबर मिली कि जिला अस्पताल के पास शैलेंद्र कुमार पाठक और शैलेश कुमार जो कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं, गांजा बेचने के फिराक में घूम रहे हैं,दोनों से पूछताछ शुरू की गई तो दोनों ने पुलिस को गुमराह किया। लेकिन उसके बाद जब पुलिस ने शक्ति से पूछताछ की तब दोनों ने अपना अपराध करना स्वीकार कर लिया, पुलिस ने दोनों आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Trending
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

