खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में ऐसे कई परिवार हैं जो स्वयं के पक्के मकान का सपना लिए हुए हैं। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से आवासहीन परिवारों में खुशी की लहर है। महल हो या झोपड़ी अपना घर अपना होता है, हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि छांव के लिए उसका एक खुद का घर हो। स्वयं का घर होने से कई सारे फायदे हैं अपना घर व्यक्ति को वित्तीय सुरक्षा देता है। एक घर को अपना घर कहने मे जो गौरव की अनुभूति होती है, इसी सपने को प्रदेश सरकार द्वारा साकार किया जा रहा है। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके की भलाई के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की जा रही है। इस योजना से जरूरतमंद लोगों को आवास भी मंजूर किये गये हैं।
जनपद पंचायत नवागढ़ जिला बेमेतरा से लगभग 28 किमी की दूरी पर स्थित गाव ऐरमशाही निवासी मनीराम साहू (उम्र 50 वर्ष) जो कि अत्यंत निर्धन है, वह अपने पत्नी एवं एक पुत्र के साथ रहता है। उनके पास रहने के लिए ठीक से मकान भी नहीं था। मनीराम बताते हैं कि वें सालों से कच्चे घर में अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे। कच्ची दिवाल एवं खपरैल से बने मकान में रहने के कारण उन्हे बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, बारिश के मौसम में छत टपकने एवं फर्श पर सिलन आने से के वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता था। हर वर्ष बारिश के पहले कच्चे मकान को दूरस्थ करने की चिंता लगी रहती थी। हमारी उतनी आमदनी नहीं थी की हम अपने कच्चे मकान को गिराकर पक्का मकान बनवा सके। लेकिन अब प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम आने एवं ग्रामसभा में पात्र करने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मनीराम साहू का पक्का मकान का सपना साकार हुआ। जिसमें वह वर्तमान में निवासरत है, उन्होंने कहा की अब हम सब परिवार अपने पक्के मकान में बहुत खुश है। इसके लिए मै और मेरा पूरा परिवार राज्य शासन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को दिल से धन्यवाद करते है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

