खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बताया कि भाजपा 3 दिसम्बर को जनादेश दिवस मनाने के बाद 13 दिसम्बर को पूरे प्रदेश में भाजपा विजय पर्व मनाएगी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की गांरटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन को पार्टी के नेता जनता को बताएंगे। उन्हाेने कहा कि 3 दिसम्बर को प्रदेश की जनता ने पार्टी पर विश्वास कर 54 विधायक दिये थे, वहीं 13 दिसम्बर को सरकार का शपथ ग्रहण हुआ था। इसलिए जनता की सरकार जनता के लिए कार्य करने का जो वचन पूरा किया गया उसे प्रेसवार्ता कर हमारे नेता गिनाएंगे।
किरण देव ने कहा कि सरकार गठन के एक साल में हमारी सरकार ने सुशासन लाने के लिए जो वचन दिया था, उसे धरातल पर उतारा है। महतारी वंदन योजना, 3100 सौ में धान खरीदी, किसानों को दो साल का बकाया बोनस का भुगतान, तेंदूपत्ता का दर 4000 से 5500 करना, गुड गर्वनेंस के तहत विकास कार्यों को पूरा करना, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना में 8 लाख 43 हजार में से 5लाख 50 हजार आवास की स्वीकृति देकर कार्य शुरू करना जैसे कई कार्य सरकार ने एक साल में पूरे किये हैं। उन्होंने कहा की संभवत 13 दिसम्बर को केंद्रिय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आ सकते हैं, इसलिए सरकार के एक साल पूरे हाेने के उपलक्ष्य मे पूरे राज्य में विजय पर्व मनाकर जनता का आभार व्यक्त किया जाएगा। मंत्री विधायक सहित संगठन के सभी नेता पूरे प्रदेश में इस दौरान जनता का आभार मानते हुए, अभिनंदन करेंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

