खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। जिले के कुन्नी में शुक्रवार को शिक्षक पति के स्कूल के सामने पत्नी और पुत्री की फांसी पर लटकी लाश मिली है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है। पूरा मामला कुन्नी पुलिस चौकी इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक, कुन्नी शासकीय माध्यमिक शाला के पास एक शिक्षक की पत्नी और पुत्री की पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली है। मृतिका की पहचान मीना गुप्ता (35 वर्ष) और पुत्री आस्था गुप्ता (7 वर्ष) के रूप में हुई है। पति संजय गुप्ता हाई स्कूल कुन्नी में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। पति संजय और पत्नी मीना के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसके बाद अब पत्नी मीना ने अपनी बेटी के साथ पति के स्कूल के सामने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

