नई दिल्ली। सर्दियों में हड्डियों और जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है। खासतौर पर बुजुर्गों के लिए ये समस्या ज्यादा तकलीफदेह हो जाती हैं। इससे राहत पाने के लिए कुछ सावधानियां रखनी और सही डाइट होनी जरूरी हैं।
कुछ लोगों में गठिया (Arthritis) की वजह से जॉइंट पेन होता है, जबकि कुछ लोग कैल्शियम और विटामिन D की कमी से इस समस्या से जूझते हैं। इसके अलावा ठंड के कारण से कई लोगों में हड्डियों में अकड़न भी आ जाती है।
सर्दियां कई लोगों के लिए दर्द से भरी होती है। इस मौसम में जोड़ों का दर्द असहनीय हो जाता है। कुछ लोगों में गठिया (Arthritis) की वजह से जॉइंट पेन होता है, जबकि कुछ लोग कैल्शियम और विटामिन D की कमी से इस समस्या से जूझते हैं। इसके अलावा ठंड के कारण से कई लोगों में हड्डियों में अकड़न भी आ जाती है। पुरानी चोट दर्द बनकर परेशान करती है। इससे बचने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज, सही खान-पान बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं सर्दियों में जोड़ों के दर्द से बचने के रामबाण उपाय…
विटामिन डी हडि्डयों की मजबूती और जोड़ों के दर्द से राहत पहुंचाने में अहम रोल निभाता है। चूंक ठंड के मौसम में धूप कम ही निकलती है, जिसकी वजह से शरीर में विटामिन D का लेवल कम हो जाता है। ऐसे में हर दिन 10-15 मिनट धूप जरूर लें।
सूर्य की रोशनी की के अलावा मशरूम भी विटामिन डी का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसे डाइट में शामिल कर हड्डियों के लिए जरूरी विटामिन डी की कमी को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा हल्दी, लहसुन और अदरक जैसे फूड्स भी जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने का काम करते हैं।
जॉइंट पेन से छुटकारा पाने के लिए गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाकर नहाना सबसे अच्छा माना जाता है। इस पानी में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो इंफ्लेमेशन को घटाकर मांसपेशियों को रिलीफ पहुंचाने का काम करता है।
गर्मी के मौसम की तरह सर्दियों में भी शरीर को पानी की जरूरत होती है। पानी की कमी जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकता है। ऐसे में कोशिश करें कि पानी की पर्याप्त मात्रा लेते रहें। इससे शरीर को काफी आराम मिलता है।
अगर आप लगातार स्ट्रेस ले रहे हैं तो आपके जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। ज्यादा तनाव कार्टिसोल हॉर्मोन को रिलीज करता है, जिससे इंफ्लेमेशन बढ़ सकता है। इसलिए तनाव को कम करने पर फोकस करना चाहिए। इसके लिए आप मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग की मदद ले सकते हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

