खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात‘ की 114वें एपिसोड को बेमेतरा जिले के नवागढ़ के ग्राम बेलटुकरी में आम नागरिकों के साथ सुना। इस दौरान मंत्री श्री बघेल ने कहा कि वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी देश में छिपी हुई प्रतिभाओं, देश के विकास में योगदान देने वालों को आगे लाने के लिए बेहतर मंच साझा कर रहे हैं। ताकि ऐसे लोगों से देश की जनता प्रेरणा ले सकें और खुद अपने परिवार, समाज व देश के विकास में भूमिका निभाएं।
आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्वभाव स्वच्छता और संस्कार स्वच्छता की दिशा में देश में हो रहे सकारात्मक परिणाम पर प्रकाश डाला। देश की जनता इस कार्यक्रम को सुनकर प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम को 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

