खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले के शिक्षक द्वारा अपने शैक्षणिक गतिविधियों को विनोबा एप में अपलोड किया जाता है। अपलोड किए गए गतिविधियो के आधार पर उत्कृष्ट पोस्ट वाले शिक्षको का ज़िला प्रशासन द्वारा सम्मान किया जा रहा है। इसी तारतम्य में विनोबा ऐप के माध्यम से माह सितम्बर, अक्टूबर एवं नवंबर के लिए चयनित ‘‘पोस्ट ऑफ द मंथ‘‘ वाले शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में शिक्षकों के साथ चर्चा परिचर्चा किया गया। साथ ही शिक्षा के स्तर में सुधार के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में जिले के शिक्षिका परमेश्वरी भारद्वाज, नीलिमा सिंह, चुन्नी देवांगन, पिंकी केशरवानी, चंद्रिका पटेल, शांता देवी साहू, ज्योति सराफ, लता रात्रे और रजिया अंजुम शेख को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपहार स्वरूप बच्चों के लिए स्टेशनरी प्रदान किया गया। इसके साथ ही बोलेगा बचपन के लिए विजय लक्ष्मी कूरें, तीरथ बाई गोंड, अनुराधा मधुकर एवं भावना मसीह को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपहार स्वरूप बच्चों के लिए स्टेशनरी प्रदान किया गया। इस अवसर पर एसडीएम जांजगीर ममता यादव, डीएमसी राजकुमार तिवारी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

