खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू एवं टीम के द्वारा जिले में संचालित ड्रायविंग स्कूल विक्की ड्रायविंग स्कूल, चांपा प्रोपाइटर विकास तिवारी पता 18 मेन रोड चांपा एवं शेख ड्रायविंग स्कूल, प्रोपाइटर मुजीब रहमान शेख पता तुलसी भवन के पास वार्ड नं. 8 लिंक रोड जांजगीर का औचक निरीक्षण किया गया।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विक्की ड्रायविंग स्कूल, चांपा के निरीक्षण में पाया गया कि उक्त ड्रायविंग स्कूल में केन्द्रीय मोटर यान नियम 1989 में विहित प्रावधानों के अनुरूप कक्षा, फर्नीचर, यातायात संकेत, तकनीकी शिक्षा के उपकरण, नियमों की पुस्तक, कर्मचारी, दोहरे नियंत्रण प्रणाली की वाहन, पार्किंग एवं रैम्प की सुविधा नहीं पाई गयी। संचालक द्वारा रजिस्टर संधारण करना नहीं पाया गया। साथ ही मोटर ड्राईविंग स्कूल स्थापित करने के लिए संचालक द्वारा अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) प्रस्तुत नही किया गया। तथा प्रशिक्षणार्थियों का अभ्यावेशन दर्शित करने वाला वर्षवार रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया गया। इसी प्रकार शेख ड्रायविंग स्कूल, प्रोपाइटर मुजीब रहमान शेख पता तुलसी भवन के पास वार्ड नं. 8 लिंक रोड जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा (छ०ग०) के निरीक्षण में पाया गया कि ड्रायविंग स्कूल में केन्द्रीय मोटर यान नियम 1989 में विहित प्रावधानों के अनुरूप प्रशिक्षणार्थियों का अभ्यावेशन दर्शित करने वाला वर्षवार रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया गया। जिला परिवहन अधिकारी द्वारा दोनों ड्रायविंग स्कूल संचालकों को मौखिक समझाइश के साथ कार्यालयीन पत्र द्वारा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी किया गया।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

