खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में पति ने बेरहमी से डंडे से पीट-पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी साइकिल पर लाश को बांधकर नकटी बांध पहुंचा। फिर शव को पत्थर से बांधकर बांध में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पाली थाना क्षेत्र के धौराभांठा गांव की है।
जानकारी के मुताबिक, पति को पत्नी के चरित्र पर शंका था। इसके चलते दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। तीन दिन पहले तैश में आकर आरोपी ने पत्नी को डंडे से जमकर पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को साइकिल से बांधकर गांव के पास के बांध पर लेकर आया। फिर शव को भारी पत्थर से बांधकर बांध में फेंक दिया।
पत्नी के शव को ठिकाने लगाकर पति खुद थाने पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पति से भी पूछताछ की गई तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरे मामले की खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पति उमाशंकर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मृतिका ईश्वरी कुमारी के शव को एसडीआरएफ टीम की मदद से काफी मशकत के बाद बांध से बाहर निकल लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

