नई दिल्ली। ठंड बढ़ते ही अक्सर आपको लोग हाथ रगड़ते नजर आने लगते हैं। कहते हाथ रगड़ने से गर्मी का एहसास होता है। आपने अक्सर देखा होगा कि स्कूल में टीचर्स भी ठंड लगने पर बच्चों को हाथ रगड़ने के लिए कहते हैं। पार्क में योग या व्यायाम करने वाले लोग भी अपने शरीर को गर्म करने के लिए अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ते हैं। कई बार जब लोग बेहोश होकर गिर जाते हैं तो उनकी हथेलियों को रगड़ा जाता है। खासकर सर्दियों में दोनों हाथों को रगड़ने से सर्दी से राहत मिलती है, लेकिन क्या आपको पता है हाथों को रगड़ने से और कई ढ़ेर सारे फायदे मिल सकते हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में।
हेल्थलाइन में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जब हम दोनों हाथों की हथेलियों को आपस में रगड़ते हैं तो इससे हमारी बॉडी को कई फायदे मिलते हैं। हथेलियों को रगड़ने से शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है। हथेलियों को आपस में रगड़ने से एनर्जी मिलती है और शरीर को गर्माहट मिलती है। इससे ठंड से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है।
हथेलियों को आपस में रगड़ने के फायदे-
तनाव से राहत- वैसै तो हथेलियों को आपस में रगड़ने से शरीर को गर्माहट मिलती है, लेकिन क्या आपको पता है इससे मानसिक स्वास्थ्य को भी फायदा मिलता है। जब आप अपने हाथों को रगड़ते हैं, तो यह मन को शांत और आराम देता है। यह एक योगाभ्यास है जो आपके शरीर को सक्रिय और चार्ज करता है। आपने अक्सर देखा होगा कि योग करने से पहले लोग इसे जरूर करते हैं। इसे सुबह और शाम करने से पूरे दिन का तनाव और थकान भी दूर हो जाती है।
आंखों के लिए फायदेमंद- हाथों को रगड़ना आंखों के लिए फायदेमंद होता है। जब आप अपनी हथेलियों को रगड़कर गर्म करते हैं तो इससे आंखों का तनाव दूर होता है। इससे आंखों के आसपास ब्लड फ्लो बेहतर होता है। जब आंखें थक जाएं तो अपनी हथेलियों को रगड़कर आंखों पर रखें, इससे काफी राहत मिलेगी।
सर्दी होगी दूर – सर्दियों में हाथों को आपस में रगड़ने से सर्दी दूर हो जाती है। काम करते समय जब हाथ ठंडे होने लगें तो उन्हें आपस में रगड़ें। इससे हाथों में रक्त संचार बेहतर होता है और शरीर में गर्मी भी पैदा होती है। सर्दियों में जब ठंडी हवा के कारण उंगलियां जमने लगती हैं तो यह एक कारगर व्यायाम साबित होता है। इससे हाथों की कठोरता कम हो सकती है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

