खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-केशकाल। थाना केशकाल के अपराध क्रमांक 118/24 धारा 20 (बी)NDPS एक्ट में 26 अक्टूबर 24 को गिरफ्तार कर आरोपी सूरज भतरा को कार्यवाही करते हुए विगत दो माह पूर्व जेल दाखिल के लिए जगदलपुर ले जाया जा रहा था । उसी दौरान आरोपी सूरज भतरा हाथ की हथकड़ी को निकाल कर पुलिस के हिरासत से फरार हो गया था, तब से लगातार आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। इसी दरमियान सूचना मिला कि फरार आरोपी अपने उड़ीसा राज्य के निवास स्थान से करीब 60 किलोमीटर जंगलों में छिपा हुआ है।
थाना केशकाल की टीम एवं साइबर सेल की टीम को संयुक्त रूप से पतासाजी हेतु रवाना किया गया था, जिस पर टीम के द्वारा उक्त फरार आरोपी सूरज भतरा पिता विजय भतरा उम्र 28 वर्ष निवासी चारडा जेईएलसी चर्च के पास थाना काकारीगुमा जिला कोरापुट उड़ीसा को पुनः गिरफ्तार किया गया। जिसे पूछताछ करने पर जेल जाने की डर से मौका देखकर फरार होना अवगत कराया जिसे विधि सम्मत कार्रवाही उपरांत आज बुधवार काे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल सहायक उप निरीक्षक हेमंत देवांगन सहायक निहाल रंजन मण्डल उप निरीक्षक दिनेश डहरिया प्रधान आरक्षक अजय बघेल आरक्षक संतोष कोडोपी मनोहर निषाद मनोज पोयाम अनिल सौर्य का योगदान रहा।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

