खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्ष 2007-08 से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के हितग्राहियों को स्वरोजगार हेतु ऋण प्रदाय कर लाभान्वित किया गया है। चूंकि हितग्राहियों की वसूली राशि संतोषजनक नहीं है। जिसके कारण निगम मुख्यालय द्वारा ऋण वसूली बढ़ाने हेतु वसूली शिविर आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उपरोक्त निर्देश के परिपालन में ऋण वसूली प्रगति लाने के उद्देश्य से माह दिसंबर 2024 में ऋण वसूली शिविर तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के इच्छुक आवेदकों का स्वयं के रोजगार जैसे किराना स्टोर्स, जनरल स्टोर्स, वेल्डिंग दुकान, पान दुकान, होटल, चाय दुकान, सब्जी खरीदी बिकी, जूता-चप्पल आदि व्यवसाय स्थापित करने हेतु अंत्योदय, आदिवासी स्वरोजगार योजना के तहत ऋण प्रकरण तैयार करने हेतु शिविर का आयोजन किया जाना है। अतः माह दिसंबर 2024 में जिले के सभी विकास खंडों में दन्तेवाड़ा तहसील 5 दिसंबर, तहसील कुआकोंडा 12 दिसंबर को, तहसील गीदम में 19 दिसंबर को एवं तहसील कार्यालय बड़े बचेली में 26 दिसंबर को ऋण वसूली शिविर तथा अंत्योदय, आदिवासी स्वरोजगार योजना के तहत ऋण प्रकरण तैयार करने के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

