खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी संगठन के द्वारा लोकसभा चुनाव में मंडल स्तर पर पार्टी को अधिकतम वोट मिलने पर 25 हजार रुपये नगद पुरुस्कार रखा गया था। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में भानपुरी मंडल के नारायणपुर विधानसभा अंतर्गत बेसोली बूथ में लोकसभा भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को और विधानसभा चुनाव में केदार कश्यप को भानपुरी मंडल में अधिकतम वोट मिला एवं मंडल स्तर में प्रथम स्थान मिला जिस पर भाजपा जिला संगठन में बेसोली बुथ के कार्यकर्ताओं को जनादेश विजय दिवस के अवसर पर बूथ कार्यकर्ताओं को वनमंत्री केदार कश्यप, जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, वेदवती कशयप मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल ने 25 हजार रुपये नगद पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित किया है।
मंडल उपाध्यक्ष राजेश सागर व बूथ के कमलेश दीवान ने बताया कि विगत कई चुनावो में लगातार भाजपा को बेसोली बूथ मे एक तरफा मत प्राप्त होता रहा है। इस वर्ष भी ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी पर विश्वास जताते हुए एकतरफा भाजपा को मतदान किया। इस अवसर पर जिप सदस्य निर्देश दीवान, टिकेश्वरी मंडावी, प्रवीण सांखला, भूषण गुप्ता, विजय पांडेय, उमाकांत कश्यप सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

