खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के नगरनार थाना क्षेत्र अंर्तगत देवड़ा मंदिर काजू प्लांट में जुआ खेलते आठ जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 55 हजार रूपये से ज्यादा की नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार काे मुखबिर से सूचना मिली कि देवड़ा मंदिर काजू प्लांट के पास एवं ग्राम गरावंड खुर्द के जंगल में जुआ की महफिल सजी हुई है।
सूचना पर नगरनार पुलिस रेड की कार्रवाई के लिए निकले थे। जैसे ही जवान मौके पर पहुंचे तो फड़ में मौजूद जुआरी पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने माैके से आठ जुआरियों सुजय बिसाई, बिगना पटनायक, छोटु बघेल, मनोज सेठिया, महेश बघेल, बसंत बघेल, रामसर बघेल को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 55460 रूपये नगद, ताश के 52 पत्ते बरामद किया गया । उक्त 8 आरोपियों के विरूद्व धारा छग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

