खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बृजेन्द्र कुमार शास्त्री प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के मार्गदर्शन व श्रीमती निधि शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के निर्देशन में पैरालीगल वॉलेंटियर्स द्वारा जिला जेल, बेमेतरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जेवरा एवं तालुका स्तर पर ग्राम गाड़ाडीह, जिला बेमेतरा में “विश्व एड्स दिवस” कार्यकम का आयोजन किया गया।
जिसमें लोंगो को बताया कि एड्स एक लाइलाज बीमारी है जो असुरक्षित यौन संबंध, एचआईव्ही से संक्रमित व्यक्ति की इंजेक्शन को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा करने से, गर्भावस्था, प्रसव या स्तनपात के दौरान अगर कोई महिला एचआईव्ही से संक्रमित है तो वह अपने बच्चें को भी संक्रमित कर सकती है एवं संक्रमित व्यक्ति के द्वारा रक्त का आदान-प्रदान करने से भी एड्स हो सकता है। एड्स से ग्रसित व्यक्ति में इम्यून सिस्टम बनना बंद हो जाता है शुरूआत के लक्षण सर्दी, जुकाम, खांसी से प्रारंभ होता है, जो हमेशा बने रहता है और वजन कम होने लगता है।
साथ ही एड्स से ग्रसित व्यक्ति में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है। एड्स से बचाव के उपाय बतातें हुए यह भी कहां कि यह एक वायरस है जो पानी एवं हवा से नहीं फैलता है साथ ही एचआईव्ही पीड़ित महिला भी एक स्वस्थ्य बच्चें को जन्म दे सकती है। एड्स पीड़ित व्यक्ति को समाज में सम्मान के साथ जीने का हक है उसके साथ संवेदना पूर्ण व्यवहार करना चाहिए इसे छुवाछूत की भावना से नही देखने का भी संदेश दिया।
उक्त कार्यकम में जेल अधीक्षक दिनेश चन्द्र धव, नर्स स्टॉफ दिपांजली डेनियल एवं समस्त पैरालीगल वॉलेंटियर्स की उपस्थिति रही।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

