खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यक हिन्दूओं पर अत्याचार, मारपीट, हत्या एवं बलात्कार के विरोध में दिनांक 03 दिसम्बर 2024 को हिन्दू जागरण मंच के द्वारा महा रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में विभिन्न हिन्दू संगठनों की मातायें और बहने भी होंगी।
सोमवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक शैलेश सिंह बिसेन,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सौरभ दुबे, महिला समन्वय प्रांत संयोजिका रश्मि द्विवेदी और प्रांत प्रचारक प्रमुख विश्व हिंदू परिषद के जितेंद्र चौबे ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री स्कूल ग्राउंड, शनिचरी बिलासपुर में अधिक से अधिक संख्या में हिन्दू भाई बहन दिन के 01 बजे से एकत्र होना शुरू हो जायेंगे और कुछ संबोधन के पश्चात् समय 02:30 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल से गोल बाजार, सदर बाजार हो कर कलेक्टर ऑफिस तक रैली जायेगी और कलेक्टर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के नाम पर ज्ञापन दिया जायेगा। इसका उद्देश्य बांग्लादेश में हो रहे हिन्दूओं पर अत्याचार और वहाँ की सरकार का मौन रहना जिससे वहाँ के सभी हिन्दू भाईयों को सुरक्षित रहने हेतु यह महा रैली का आयोजन किया गया है।
अतःआपसे निवेदन है कि लाल बहादुर शास्त्री ग्राउंड से लेकर कलेक्टर ऑफिस तक शांति पूर्ण रैली में शामिल होवे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

