खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने तथा दुर्लभ बीमारियों के इलाज में होने वाले व्यय से बचाने हेतु राज्य शासन द्वारा संजीवनी सहायता कोष का विस्तार करते हुये मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना प्रारंम्भ किया गया है। इस योजना के तहत् चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के लिए राज्य के पात्र परिवारों को अधिकतम 25 लाख रूपए तक के इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। छत्तीसगढ़ ऐसा पहला राज्य है, जो इतनी बड़ी राशि अपने राज्य के नागरिकों के इलाज हेतु प्रदान कर रहा है जिससे स्वस्थ एवं बेहतर छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जा सके।
जिला नारायणपुर अंतर्गत निवासरत श्रीमति गायत्री पांडे, पति श्री शिव कुमार पाण्डे वार्ड क्रमांक 7 बखरूपारा विगत कई वर्षों से पाईल्स नामक बिमारी से पीडित थी। जिला चिकित्सालय नारायणपुर में प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच परीक्षण के उपरात कैंसर के लक्षण दिखने के कारण चिकित्सकों की सलाह से बालको मेडिकल सेंटर पर उपचार कराने हेतु माह अप्रेल 2024 में गये एवं 12 अप्रैल 2024 को बालको मेडिकल सेंटर में उपचार हेतु मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया।
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत् श्रीमति गायत्री पांडे के उपचार हेतु 02 लाख 09 हजार 300 रूपये सीधे तौर से बालको मेडिकल सेंटर को स्वीकृति प्रदाय करते हुये हितग्राही का निःशुल्क उपचार किया गया है। श्रीमति गायत्री पांडे कैपेसिटाबाइन नामक बिमारी से पीड़ित थी। कैपेसिटाबाइन को रेडियोथेरेपी के साथ दिया गया। वर्तमान में लाभार्थी स्वस्थ्य होकर अपने निवास स्थल नारायणपुर में चिकित्सकों के द्वारा प्रदाय औषधी लेकर स्वास्थ्य लाभ ले रही है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

