खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 04 दिसंबर 2024 दिन बुधवार को प्रातः 11 बजे 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि तीन नियोजक उपस्थित रहेगें। जिसमें एल.एंड टी.फाईनेंस रायपुर द्वारा फिल्ड ऑफिसर के 50 पद, एवं कलेक्शन ऑफिसर के 10 पद, चौतन्य इंडिया फाईनेंस क्रेडिट प्राईवेट लिमिटेड रायगढ़ द्वारा कस्टमर रिलेशनशीप एक्जीक्यूटीव के 30 पद व कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राईवेट लिमिटेड हैदराबाद द्वारा सिक्युरिटी गार्ड व सिक्युरिटी सुपरवाईजर के 550 पदों पर भती की कार्यवाही की जावेगी। उक्त पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 8वी से स्नातक रखी गई है। कंपनी द्वारा प्रतिमाह वेतनमान 11030 से 25000 रुपए निर्धारित किया गया है। चयनित आवेदक, आवेदिका का कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

