अब चारा के लिए गौशालाओं को प्रति गाय मिलेगा 35 रुपए- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह आज रायपुर के पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में विशेषर सिंह पटेल ने गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने राज्य गौ सेवा आयोग के प्रदेश अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल को बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, प्रदेश में 125 गौशाला है, जहां प्रति गाय चारा के लिए 25 रुपए मिलता था। अब इसे 25 रुपए से बढ़ाकर प्रति मवेशी 35 रुपए मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ में गौवंश की उत्तरोत्तर विकास होगी। गाय अकेला ऐसा प्राणी है, जिसका मलमूत्र सभी उपयोगी है। समुद्र मंथन में अन्य चीजों के साथ कामधेनु भी निकला था। गुजरात के अमूल की तरह छत्तीसगढ़ में देवभोग ब्रांड है। इसे और बेहतर करने का प्रयास करेंगे।
मुख्यमंत्री साय ने कहा, गौमाता की बेहतरी के लिए गौ सेवा आयोग और अच्छा काम करेगा। गौ अभ्यारण्य यानि गौधाम की शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश में 125 गौशाला है, जहां प्रति गाय चारा के लिए 25 रुपए मिलता था। अब इसे 25 रुपए से बढ़ाकर प्रति मवेशी 35 रुपए किया गया है।

