खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना बकावण्ड पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम करंजी कुरलुमारी पारा के पास जंगल से लगा हुआ लाडी-कोठार में ग्राम खोटलापारा के डोमन नेताम व आयतु कश्यप दोनो साथ मिलकर उक्त ठिकाने पर गोवा विस्की अंग्रेजी शराब को अपने संयुक्त कब्जे मे रखकर ग्राहको को बिक्री कर रहे है।
सूचना पर ग्राम करंजी कुरलुमारी पारा के पास जंगल से लगा हुआ लाडी-कोठार में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, जहां लाड़ी कोठार में 2 व्यक्ति मिले जिनको नाम पता पुछने पर अपना अपना नाम 1 डोमन नेताम पिता स्व. रघु नेताम निवासी खोटलापाल ठोठीयापारा 2. आयतु कश्यप पिता मनबोध कश्यप निवासी खोटलापाल पटेलपारा। सूचना तस्दीकी के संबंध में तलाशी लेने पर दोनो आरोपीयो के संयुक्त कब्जे से 38 पेटी गोवा विस्की अंग्रेजी शराब, प्रत्येक पेटी में 50-50 नग पौवा विस्की अंग्रेजी शराब भरा हुआ सीलबंद मिला। कुल 1900 नग पौव्वा एवं आरोपी डोमन नेताम के पास से 2000 रूपये व एक नग किपैड मोबाईल तथा आयतु के पास 2500रूपये नगद व 1 नग किपेड मोबाईल एवं हिरो होण्डा एसएस मोटर सायकल कं सीजी 17-जेडएच-0854 जप्त किया गया।
आरोपियों के विरूद्ध थाना बकावंड में अपराध क 68/2024 धारा 34 (2).59 (ए).36 आबकारी एक्ट कायम कर कार्यवाही उपरांत आज साेमवार काे गिरफ्तार दोनो आरोपीयो को न्यायालय से न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
उक्त प्रकरण में पुलिस थाना बकावण्ड से सउनि मधुसदन सिंह ठाकुर प्रआर. 507, लछीमनाथ बघेल. 670 तुलसीराम कश्यप, आर. 425 राहुल नेताम, आर. 1158 गौरव सिंह ठाकुर मआर. 47 ममता भार्गे सैनिक 50 मेघनाथ का योगदान रहा।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

