खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यायधानी में छात्रा के साथ अनाचार कर शिक्षक की गरिमा को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। आरोपी शिक्षक बीते एक साल से ट्यूशन पढ़ने आ रही छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करता आ रहा था। मामला तब सामने आया जब शिक्षक के छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। जानकारी मिलने पर परिजनों ने कोनी थाना में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, कोनी के रिवर व्यू कालोनी निवासी श्रवण कुमार यादव (आरोपी) मूलतः उत्तर प्रदेश महाराजगंज धुंधली बरहवांटोला का रहने वाला है और ह 22 साल से कोनी क्षेत्र में रह रहा है। वह बिलासपुर के कोटा ब्लाक के शासकीय स्कूल में शिक्षक है, जहां कोनी थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा आठवीं की छात्रा उसके घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। लेकिन जिस शिक्षक के पास मां बाप बेटी को बेहतर भविष्य के लिए पढ़ने भेजते थे, वह छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने लगा और परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था, जिसके कारण छात्रा डरी हुई थी और माता-पिता से यह बात नहीं बताती थी। लेकिन लगातार हो रहे शोषण से परेशान होकर अंततः छात्रा ने अपने परिजनों को अपने साथ हो रहे अनाचार की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पीड़िता के साथ थाने पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक श्रवण कुमार यादव को आज गिरफ्तार कर लिया है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

