खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। साय सरकार के एक साल पूरे होने पर सरकार विजय पर्व मनाने जा रही है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, एक साल ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। मोदी की गारंटी की दिशा में कदम उठाए गए। असंभव सा काम भी विष्णु के सुशासन में हुए हैं।
गांव और शहर के अवरुद्ध हुए विकास को फिर गति मिली है। हमने बनाया था और हम ही संवारने का काम कर रहे हैं। 13 दिसंबर को एक साल पूरा होने जा रहा है। इधर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए विजय पर्व को शर्मनाक बताया है।
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिले जल रहे हैं। एक साल में छत्तीसगढ़ लूट, डकैती, बलात्कार, हत्या का गढ़ बन चुका है। 32 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेकर सरकार ने राज्य को डुबा दिया है। जनता पुलिस प्रशासनिक अधिकारी, हर कोई एक दूसरे को मार रहे। हर मामले में सरकार विफल हुई है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है और ये विजय पर्व माना रहे। इससे बड़ी शर्मनाक बात क्या हो सकती है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

