खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ बीते दो दिनों से चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ का असर देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलो में कल हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके चलते प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। बदली के कारण रायपुर में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आज चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ कमजोर होकर गहन अवदाब में तब्दील हो गया है, लेकिन इसका असर अब भी जारी है। आज भी भी सुबह से बदली का मौसम है और कई जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
राज्य में रविवार को रायपुर सहित कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। राजधानी में शाम को रुक-रुक कर फुहारें पड़ीं, जिससे पैदल और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। रायगढ़ में सर्वाधिक 8.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, दंतेवाड़ा का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

