खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। “बिहान” योजना अंतर्गत विभिन्न स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराकर आजीविका के नए- नए आयामों से जोड़ रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा श्री टेकचंद अग्रवाल द्वारा विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर बिहान योजना से लाभान्वित आजीविका में संलग्न स्व सहायता समूह की दीदीयो के कार्यों को देखा गया। इस तारतम्य में ग्राम पंचायत नारायणपुर से किराना दुकान एवम फैंसी दुकान संचालिका गायत्री देवांगन, सदस्य ओमसाईनाथ समूह, राजकुमारी साहू संचालिका तार जाली फेंसिंग कार्य सदस्य तुलसी समूह, ग्राम पंचायत टेमरी से नंदनी देवाकर – संचालिका सब्जी बाड़ी सदस्य भूमिका समूह, नीरा साहू- संचालिका डेयरी सदस्य भवानी समूह, पंचवती साहू- संचालिका चप्पल एवम कपड़ा दुकान सदस्य कैलादेवी समूह, ग्राम पंचायत घुरसेना से रेणु देवांगन संचालिका किराना दुकान सदस्य स्वास्तिक समूह, अमिता बघेल संचालिका मछली पालन सदस्य श्रद्धा समूह, संगीता साहू संचालिका सिलाई एवम कपड़ा दुकान सदस्य ओम साई समूह, ग्राम पंचायत अमोरा से कुंती बाई – संचालिका हॉटल सदस्य विद्या समूह, वंदना बाई संचालिका जनरल एवम फैंसी स्टोर सदस्य अनुपा समूह, ममता बाई संचालिका सिलाई एवम कपड़ा दुकान सदस्य अमीन माता समूह से मिलकर योजना के सहयोग से कैसे उनके द्वारा गतिविधि की शुरुआत की गई, इस संबंध में जानकारी ली गई।
इसी प्रकार अन्य ग्राम पंचायत से भी महिला समूह से जुड़ी महिलाए आजीविका से जुड़ रही है। जिसे देखकर मुख्य कार्यपालन जिला पंचायत द्वारा बिहान योजना के क्रियान्वयन को लेकर प्रसन्नता व्यक्त किया गया और साथ ही निर्देश दिया गया की लखपति दीदी योजना के क्रियान्वयन व लक्ष्य पूर्ति में यह योजना मिल का पत्थर साबित हो इसके लिए अधिक से अधिक स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका से जुड़ने हेतु प्रेरित कर आवश्यक वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराया जाए।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

